ललितपुर

जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों संग किया ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण

निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सुरक्षा और व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के दिए निर्देश

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सत्य प्रकाश ने बुधवार को विकास भवन परिसर स्थित ईवीएम वेयरहाउस का मासिक बाह्य निरीक्षण किया। इस दौरान जिले के मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। निरीक्षण भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार संपन्न कराया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा बताया गया कि ईवीएम भंडार कक्ष में सभी इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों को विधानसभावार सुरक्षित तरीके से रखा गया है। वेयरहाउस में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं तथा पूरे परिसर की निगरानी सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से लगातार की जा रही है। जिला निर्वाचन अधिकारी सत्य प्रकाश ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप ईवीएम वेयरहाउस की सभी व्यवस्थाएं पूरी तरह दुरुस्त रखी जाएं तथा सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए। निरीक्षण के दौरान निर्वाचन कार्यालय के प्रधान सहायक धर्मेन्द्र मौर्य, चकबंदी कार्यालय एवं निर्वाचन कार्यालय के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। वहीं विभिन्न राजनीतिक दलों की ओर से आप जिलाध्यक्ष हरदयाल सिंह लोधी एड., बसपा से अनेक सिंह राजपूत एवं संजय चौधरी, इंडियन नेशनल कांग्रेस के जसपाल सिंह व राजा राजपाल सिंह तथा समाजवादी पार्टी से प्रमोद इमलिया सहित अन्य प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button