मोदीनगर

निवाड़ी बिजलीघर पर किसानों का हल्ला बोल

समस्याओं के समाधान की मांग

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
नगर पंचायत निवाड़ी बिजलीघर पर किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर क्षेत्र के किसानों ने धरना-प्रदर्शन किया। धरने में निवाड़ी, पतला, खिदौड़ा, मेहम्दपुर, झलावा सहित आसपास के गांवों के किसान बड़ी संख्या में शामिल हुए।किसानों का कहना है कि गांवों के खेतों में जर्जर बिजली लाइनें लटकी हुई हैं, जिससे उन्हें सिंचाई करने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मेहम्दपुर गांव में ट्रांसफार्मर पर लोड कम होने के कारण करीब 15 किसानों के खेतों में सिंचाई नहीं हो पा रही है।इसके अलावा नगर पंचायत निवाड़ी में रात के समय लाइनमैन की व्यवस्था न होने से पूरी-पूरी रात बिजली गायब रहती है। किसानों ने यह भी बताया कि नगर पंचायत क्षेत्र में करीब 15 से 20 बिजली के खंभे जर्जर अवस्था में हैं, जो 11000 वोल्ट की लाइन के नीचे खड़े हैं। इससे कभी भी बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है।किसानों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी समस्याओं का जल्द समाधान नहीं किया गया तो मोदीनगर एक्शन ऑफिस पर बड़ा धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।धरने में भारतीय किसान सभा के राष्ट्रीय संरक्षक सतेंद्र त्यागी, पश्चिमी उत्तर प्रदेश महासचिव रोहित त्यागी, युवा नेता अंकित त्यागी, वाइस चेयरमैन आदित्य त्यागी, गोलू त्यागी, सभासद विक्की त्यागी, सभासद मोंटी त्यागी, सभासद जगदीश, सभासद मंगेश्वर, राज प्रकाश त्यागी, ताहिर खान, देवांश त्यागी, आशीष, शुभम त्यागी, कपिल गर्ग, सुबोध कुमार, मदनलाल फौजी, सचिन कुमार, निक्कू त्यागी, अफजल, ब्रह्मदत्त त्यागी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button