बरेली

राष्ट्रीय अध्यक्ष के संदेश को गांव-गांव तक पहुंचाएं – शुभलेश यादव

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो               
बरेली : समाजवादी पार्टी कार्यालय पर आयोजित पिछड़ा वर्ग जिला प्रकोष्ठ की महत्वपूर्ण बैठक में संगठन की मजबूती, बूथ स्तर तक सक्रियता लेकर व्यापक मंथन किया गया। बैठक के मुख्यातिथि समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव रहे जबकि अध्यक्षता पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मनोहर गंगवार द्वारा कि गई। बैठक में बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बैठक में मुख्यातिथि जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा से पिछड़ों, किसानों, मजदूरों, युवाओं और वंचित समाज की आवाज उठाने का कार्य करती रही है। उन्होंने कहा कि आने वाला समय संगठन की मजबूती का समय है और 2027 का चुनाव केवल नेताओं के भरोसे नहीं बल्कि बूथ स्तर पर सक्रिय कार्यकर्ताओं की मेहनत से जीता जाएगा।
बैठक के दौरान पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मनोहर गंगवार ने संगठन का विस्तार करते हुए नई कमेटी की घोषणा की। बैठक में जिला उपाध्यक्ष हरीश गंगवार, अरविंद पटेल, अमर यादव, अनिल श्रीवास्तव, जिला महासचिव प्रताप सिंह प्रजापति, जिला सचिव रामकुमार गंगवार, बादशाह गंगवार, शरीफ अहमद अंसारी, सुशील वर्मा, हरदोई लाल वर्मा, राजपाल मौर्य, विपिन यादव, सांवर हुसैन, नईम अंसारी, डॉ. आर.के. मौर्य, गंगा सिंह यादव, राजेश यादव, यशपाल पटेल, धर्मवीर मौर्य, संतोष यादव सहित तमाम पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button