रामपुर शाहबाद

शाहबाद नगर में प्रगणकों ने घर-घर पहुंचकर जुटाई जानकारी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
रामपुर शाहबाद। नगर शाहबाद के मोहल्ला सादात में शुक्रवार को जनगणना कार्य का विधिवत शुभारंभ किया गया। नगर पंचायत में तैनात प्रगणक सैयद मुजीब मियां एवं विजय कुमार ने सुबह से ही क्षेत्र में पहुंचकर घर-घर जाकर लोगों की जानकारी एकत्रित की। जनगणना कार्य को लेकर मोहल्ले में जागरूकता और उत्साह का माहौल देखने को मिला।प्रगणकों ने प्रत्येक घर पर पहुंचकर परिवार के सदस्यों से आवश्यक जानकारी ली तथा जिन लोगों ने पहले से अपना ऑनलाइन डाटा सबमिट कर दिया था, उनसे उनकी आईडी और संबंधित विवरण प्राप्त किए। वहीं जो लोग किसी कारणवश ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाए थे, उनका डाटा मौके पर ही ऑनलाइन दर्ज कराया गया। इस दौरान लोगों को जनगणना के महत्व के बारे में भी जानकारी दी गई।प्रगणक सैयद मुजीब मियां ने बताया कि यह कार्य प्रथम vareeyta के आधार पर किया जा रहा है और उनकी पूरी कोशिश है कि निर्धारित समय सीमा के भीतर जनगणना कार्य को सफलतापूर्वक पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी नागरिक को परेशानी न हो, इसके लिए पूरी सावधानी और सरल प्रक्रिया अपनाई जा रही है।मोहल्ला सादात के लोगों ने भी प्रगणकों के कार्यशैली की सराहना की। स्थानीय निवासियों का कहना है कि सैयद मुजीब मियां लोगों से बेहद विनम्रता और अपनत्व के साथ जानकारी जुटा रहे हैं, जिससे लोगों को किसी प्रकार की असुविधा महसूस नहीं हो रही। उनके व्यवहार और कार्य के प्रति समर्पण को देखकर यह स्पष्ट होता है कि वह अपनी जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निभा रहे हैं।जनगणना कार्य के दौरान लोगों से सही एवं पूर्ण जानकारी देने की अपील भी की गई, ताकि शासन को सटीक आंकड़े उपलब्ध हो सकें और भविष्य की योजनाओं का लाभ आम जनता तक बेहतर तरीके से पहुंच सके।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button