बेतुल

बैतूल 21 जून तक बैतूल के विभिन्न क्षेत्रों में होंगे योग शिविर

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
बैतूल। ओम आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भारत भारती जामठी बैतूल द्वारा आयुष मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली एवं संचालनालय आयुष विभाग मध्यप्रदेश के निर्देशानुसार 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में 100 दिवसीय नि:शुल्क योग प्रशिक्षण अभियान चलाया जा रहा है। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय द्वारा किया जा रहा है।
महाविद्यालय के अध्यक्ष गणेश मालवीय, कोषाध्यक्ष संतोष पाल एवं प्राचार्य डॉ. विजय माने के मार्गदर्शन में उपप्राचार्य डॉ. राजकुमार मिश्रा ने प्रशिक्षण की रूपरेखा तैयार की है। शुक्रवार 22 मई को महाविद्यालय के शिक्षक डॉ. हिमांशु मालवीय तथा इंटरनी यशस्वी, रुषिका, मिर्जा और वैभव सहित विद्यार्थियों ने सदर बैतूल क्षेत्र में योग प्रशिक्षण दिया।
महाविद्यालय की टीम द्वारा जिले के विभिन्न गांवों और क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों को योगाभ्यास कराया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक लोग योग के माध्यम से स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर सकें। यह योग प्रशिक्षण शिविर 21 जून 2026 तक बैतूल के अलग-अलग स्थानों पर आयोजित किया जाएगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button