कानपुर
समाजवादी युवजन सभा का सांकेतिक श्रद्धांजलि प्रदर्शन किया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कानपुर : बिगड़ी विद्युत व्यवस्था के विरोध में समाजवादी युवजन सभा का सांकेतिक श्रद्धांजलि प्रदर्शन भीषण गर्मी में लगातार हो रही बिजली कटौती, लो-वोल्टेज एवं खराब विद्युत व्यवस्था के विरोध में आज समाजवादी युवजन सभा कानपुर महानगर के अध्यक्ष अर्पित त्रिवेदी के नेतृत्व में किदवई नगर शनिदेव मंदिर के सामने स्थित केसा कार्यालय पर सांकेतिक श्रद्धांजलि प्रदर्शन किया गया। कार्यकर्ताओं ने “स्वर्गीय बिजली व्यवस्था” का प्रतीकात्मक पोस्टर पर फूल चढ़ाकर और मोमबत्ती जलाकर बिगड़ी हुई बिजली व्यवस्था पर नाराजगी व्यक्त की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जनता अंधेरे में रहने को मजबूर है जबकि विभाग केवल कागजों में व्यवस्था बेहतर होने का दावा कर रहा है। प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि केस्को के भृष्टाचार की जांच होनी चाहिए।एबीसी केबल निम्न क्वालिटी की लगी हैं।लगातार बिजली कटौती,लो-वोल्टेज तथा खराब ट्रांसफार्मरों के कारण आम जनता,व्यापारी,विद्यार्थी,बुज़ु र्गों एवं मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गर्मी के इस मौसम में बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है, लेकिन संबंधित अधिकारी समस्या के समाधान के प्रति गंभीर दिखाई नहीं दे रहे हैं। इस मौके पर संगठन द्वारा विद्युत विभाग को ज्ञापन सौंपते हुए नियमित एवं निर्बाध बिजली आपूर्ति, लो-वोल्टेज की समस्या के समाधान, खराब ट्रांसफार्मरों की तत्काल मरम्मत, 24×7 शिकायत निवारण व्यवस्था तथा विभागीय जवाबदेही तय करने की मांग की गई। अर्पित त्रिवेदी ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो समाजवादी युवजन सभा जनता के हित में बड़ा आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।अंत मे एच ब्लॉक केसा के बाहर इंस्पेक्टर बाबूपुरवा अनिल कुमार द्विवेदी ने ऊर्जा मंत्री को सम्बोधित ज्ञापन लिया वीरसेन यादव,विनोद यादव,अभिजीत गुप्ता,रामा यादव,भानु प्रताप,केशव यादव,रीता जितेंद्र बहादुर सिंह,सुलेखा यादव,केके मिश्रा,रमेश यादव,अमित मिश्रा,उदय द्विवेदी,अजय प्रजापति,धीरू पटेल,शनि सागर,शिवम खन्ना,सत्यम पाण्डेय,सुनील यादव,प्रवीन मिश्रा,महेश कनोजिया,संजय यादव,ईशु यादव,दिव्यांश शर्मा,रोहित दीक्षित, दीप्ति सिंह,मनीष यादव,आलेख सिंह,सौरभ यादव,जय कुमार,सोनू गुप्ताआदि रहे।



