भरत पुर

छप्पन भोग और भव्य जागरण 23 मई शनिवार को 

ज्वाला मां जोबनेर मन्दिर शैतान पाडा में होगा आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

भुसावर : जस्थान के भरतपुर जिले के ऐतिहासिक शहरों में शामिल तहसील भुसावर में मां ज्वाला देवी जोबनेर वाली और मां केला देवी भक्त मंडल के संयुक्त तत्वाधान में दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रमों के तहत 23 मई शनिवार को भव्य मनमोहक माता का दरबार,आलौकिक श्रंगार,माता की ज्योति और इत्र,पुष्प वर्षा के साथ भव्य छप्पन भोग झांकी के साथ मां के रात्रि जागरण का आयोजन प्राचीन श्री देवी जी का मन्दिर शैतान पाड़ा में आयोजित किया जाएगा। वहीं प्रसादी का वितरण 24 म ई रविवार को सुबह किया जाएगा। जहां इस आयोजन को लेकर श्रद्वालुओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है और तैयारियों को अन्तिम रुप दिया जा रहा है। वहीं शैतान पाड़ा देवी मन्दिर के कन्हैया लाल सैनी,हरीश चन्द ने जानकारी देते हुए बताया कि कस्बे की शैतान पाडा देवी मन्दिर परिसर में भक्त मण्डल के संयुक्त तत्वाधान में 23 मई शनिवार को देर सांय 06 बजे से मां की इच्छा तक छप्पन भोग झांकी सजाते हुए रात्रि दस बजकर पन्द्रह मिनट से माता की इच्छा तक रात्रि जागरण का आयोजन किया जाएगा। जहां इस दौरान स्थानीय एवं दुर दराज से पधारे गायक कलाकार मधुर ध्वनि में माता की महिमा का गुणगान कर उपस्थित श्रद्वालुओं को भक्ति में सराबोर करेगें। शैतान पाड़ा देवी मन्दिर के परिसर में आयोजित होने वाला यह धार्मिक आयोजन भक्ति, आस्था और सामुदायिक एकता का प्रतीक बनेगा,जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्वालुओं के शामिल होने की संम्भावना है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button