बरेली

”श्री श्याम गुणगान महोत्सव आज”

नंदू जी महाराज पहुंचे बरेली श्याम प्रेमियों ने किया उनका भव्य स्वागत                

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली : श्री श्याम परिवार, बरेली के तत्वाधान में होने वाले श्री श्याम गुणगान महोत्सव में सम्मलित होने श्री धाम वृन्दावन से “परम श्रद्धेय गुरु जी नन्द किशोर जी शर्मा ” नन्दू जी महाराज” दिनांक 22-05-2026 को शाम लगभग 06:00 बजे बरेली पहुचे  जिनका श्री श्याम परिवार एवं समस्त श्याम प्रेमियों द्वारा गाँधी नगर कॉलोनी, एम बी इन्टर कॉलेज के पास बरेली के श्याम प्रेमियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया
श्रधेय गुरु जी नन्द किशोर जी शर्मा ” नन्दू भईया जी ” आज 23-05-2026 को  श्री त्रिबटी नाथ मंदिर में होने वाले श्री श्याम गुणगान महोत्सव में अपनी मधुर वाणी द्वारा स्वरचित भजनो से बाबा श्याम का गुणगान करेंगे एवं श्याम नाम कि अविरल धरा प्रवाहित करेंगे | कार्यक्रम की पूर्व संध्या पर पत्रकारों से बात करते हुए नंदू महाराज ने सनातन धर्म को लेकर चर्चा करते हुए महत्व को समझाया.
कार्यक्रम का शुभारम्भ 23 तारीख संध्या के मौके पर 07:00 बजे ज्योति प्रज्वलन के साथ प्रारंभ होगा, तत्पश्चात श्री श्याम परिवार के भजन प्रवाहाको राहुल जौहरी, अंकुश अग्रवाल, कुकी अरोड़ा द्वारा गणेश वंदना, गुरु वंदना, हनुमान वंदना की जाएगी और इसके उपरांत कार्यक्रम की बागडोर मुख्या रूप से श्री नंदू जी महाराज के हाथ में रहेगी |
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button