जिप सदस्य ने किया गाइड वाल निर्माण कार्य का शिलान्यास।

बसंतराय(गोड्डा):– बसंतराय प्रखंड क्षेत्र के केवां पंचायत अंतर्गत रूपणी गांव में गाइड वाल का जिला परिषद पंचायती राज विभाग से स्वीकृत किया गया है। पुलिया निर्माण कार्य का शिलान्यास जिप सदस्य एहतेशाम उल हक ने नारियल फोड़कर किया। लगभग ढाई लाख की राशि और 15 वे वित्त से गाइड वाल का निर्माण कराया जाएगा। मौके पर जिप सदस्य एहतेशाम उल हक ने कहा कि इस गाइड वाल के बन जाने से गांव के लोगों को बड़ी सुविधा होगी। आगे उन्होंने कहा कि क्षेत्र का समुचित विकास हमारी पहली प्राथमिकता है। हर गांव मुख्य सड़क से जुड़े इसके लिए निरंतर प्रयास किया जा रहा है। क्षेत्र के विकास के लिए अपनी जिम्मेदारी मानते हुए हर संभव प्रयास किया जायेगा। इस गाइड वाल का निर्माण के लिए ग्रामीणों द्वारा वर्षों से मांग किया जा रहा था। शिलान्यास से ग्रामीणों में हर्ष का माहौल देखा गया। कहा की निर्माण कार्य में अनियमितता बरते जाने पर संवेदक के ऊपर उचित करवाई कि जाएगी। निर्माण प्राक्कलन के अनुरूप हो इसे सुनिश्चित किया जाएगा। मौके पर मो आफताब आलम, मो साहीन,मो असलम,मो सजमुद्दीन,मो गफूर,मो नसीम सहित ग्रामीणों की भरी उपस्थिति देखी गई।