खैरथल

27 मई को होगी स्वामी गोविंदगिरी महाराज जी की सौडशी

भंडारे का आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल। स्वामी मंगलगिरी सन्यास आश्रम (शिवालय) आनंद नगर खैरथल में परम श्रद्धेय स्वामी गोविंदगिरी महाराज जी की सौडशी का आयोजन 27 मई 2026 को श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ किया जाएगा।कार्यक्रम के तहत प्रातः 8:15 बजे हवन, 11:15 बजे कन्या भोज तथा 11:30 बजे से आम भंडारे का आयोजन होगा। आयोजन समिति द्वारा सभी धर्मप्रेमियों से परिवार सहित पधारकर धर्म लाभ लेने एवं कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की गई है। इस अवसर पर श्रद्धालुजन स्वामी मंगलगिरी महाराज एवं स्वामी ध्यानगिरी महाराज के जयकारों के साथ श्रद्धापूर्वक उपस्थित रहेंगे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button