शामली
गुरुद्वारा श्री नानक दरबार में निशुल्क नेत्र शिविर, सैकड़ों मरीजों ने कराई जांच
स्वर्गीय सरदार मीरसिंह सैनी की स्मृति में आंखों का 15वाँ निशुल्क कैंप डॉक्टर श्रॉफ चैरिटी आई हॉस्पिटल मनाने की ओर आयोजित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
चौसाना : गांव स्थित गुरुद्वारा श्री नानक दरबार में रविवार को निशुल्क नेत्र एवं मोतियाबिंद जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के लोगों की भारी भीड़ उमड़ी जिसमे 130 मरीजों ने अपनी आंखों की जांच कराई। शिविर में बुजुर्गों के साथ युवाओं ने भी पहुंचकर चिकित्सकों से परामर्श लिया।शिविर का आयोजन डॉ. श्रॉफ चैरिटी आई हॉस्पिटल, सहारनपुर शाखा के सहयोग से किया गया। अस्पताल की चिकित्सकीय टीम ने मरीजों की आंखों की जांच कर उन्हें उचित उपचार और सावधानियों की जानकारी दी। जांच के दौरान मोतियाबिंद से पीड़ित मरीजों की पहचान कर उन्हें ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया डॉक्टर मानसी ने बताया कि चयनित मरीजों के ऑपरेशन की सुविधा निशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अलावा मरीजों के आने-जाने, रहने, भोजन और दवाइयों की व्यवस्था भी अस्पताल की ओर से मुफ्त की जाएगी। शिविर में कम दामों पर चश्मों की व्यवस्था भी की गई, जिसका लोगों ने लाभ उठाया।
शिविर में पहुंचे ग्रामीणों ने ऐसे आयोजनों को ग्रामीण क्षेत्र के लिए काफी लाभदायक बताया। लोगों का कहना था कि गांव में ही विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा जांच होने से समय और धन दोनों की बचत होती है। वहीं कई बुजुर्ग मरीजों ने पहली बार आंखों की जांच कराई।
गुरुद्वारा प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि समाज सेवा और जरूरतमंद लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शिविर लगाया गया। भविष्य में भी इस प्रकार के सामाजिक और स्वास्थ्य संबंधी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। शिविर को सफल बनाने में गुरुद्वारा समिति के सदस्यों और ग्रामीणों का सहयोग रहा। कैंप में डॉक्टर मानसी,दीपक रावत,विजय,सचिन पुंडीर,संदीप,मांगेराम,युवराज, अंकित कुमार,परविंदर,अमित,शगुन,तानिया ,गुड़िया,सरदार नैनसिंह,गुरमीत सिंह,गुरदास सिंह,अनिल सैनी,मदन सिंह,श्यामलाल सिंह,विष्णु सैनी,अंकुर सैनी आदि मौजूद रहे।
