बरेली
कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुई यूपीएससी की प्री परीक्षा, 180 ने छोड़ी

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली : संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा आयोजित सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा रविवार को क्षेत्र के श्री पीसी आजाद इंटर कॉलेज बिहार कलां परीक्षा केंद्र पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा में कुल पंजीकृत 480 परीक्षार्थियों में से 180 ने परीक्षा छोड़ दी, जबकि 300 परीक्षार्थियों ने भाग्य आजमाया। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई। प्रथम पाली सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक हुई, जिसमें 302 परीक्षार्थी शामिल हुए। वहीं द्वितीय पाली दोपहर 02:30 बजे से 04:30 बजे तक आयोजित की गई, जिसमें 300 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा को शुचितापूर्ण और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए केंद्र पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। परीक्षा सेक्टर मजिस्ट्रेट वीरेंद्र कुमार (तहसीलदार कलीनगर, पीलीभीत), केंद्र व्यवस्थापक डॉ. राजेंद्र कुमार गंगवार, सह केंद्र व्यवस्थापक जलज सक्सेना और खंड शिक्षा अधिकारी क्यारा पूरन सिंह के कुशल नेतृत्व में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम देखने को मिले ।




