बरेली से दिल्ली हवाई सफर को एक जुलाई से शुरू होगी नई उड़ान

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। दिल्ली और जेवर एयरपोर्ट जाने को हवाई सेवा का इंतजार कर रहे यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। जुलाई से राजधानी दिल्ली के साथ जेवर के लिए बरेली से विमान सेवा एक जुलाई से
शुरू हो जाएगी बरेली। एयरपोर्ट से दिल्ली एयरपोर्ट व दो जुलाई से बरेली से जेवर एयरपोर्ट के लिए इंडिगो विमान सेवा प्रारंभ करने जा रही है। नागर विमानन महानिदेशालय से अनुमति मिलने के बाद कंपनी ने उड़ान की समय सारिणी जारी कर दी है। अथॉरिटी अफसरों के अनुसार, बरेली एयरपोर्ट से दिल्ली एयरपोर्ट के लिए इंडिगो (78-सीटर एटीआर विमान) की उड़ान अपरान्ह 3 बजे शुरू होगी। यह उड़ान 4 बजकर 5 मिनट पर दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचेगी। इसी तरह, दिल्ली से बरेली के लिए एक बजकर 35 मिनट पर उड़ान शुरू होगी, जो अपरान्ह 2 बजकर 35 मिनट पर पहुंचेगी। बरेली से जेवर एयरपोर्ट तक उड़ान 12 बजकर 5 मिनट पर शुरू होगी, जो अपरान्ह एक बजे पहुंचेगी। जेवर के लिए उड़ान का शेड्यूल
जेवर से बरेली के लिए उड़ान 10 बजकर 30 मिनट पर शुरू हाेगी, जो 11 बजकर 20 मिनट पर बरेली पहुंचेगी। इस यात्रा के शुरू होने से बरेली मंडल क्षेत्र में रह रहे लोगों के साथ ही यहां के व्यापारियों व उद्यमियों को लाभ हो सकेगा। वर्तमान में यहां के लोग रेलवे व परिवहन निगम की बसों के जरिये यात्रा करते हैं। यात्रा में अधिक समय लगता है। हवाई सेवा शुरू होने से यात्रा में समय की बचत होगी। बरेली एयरपोर्ट के निदेशक अवधेश अग्रवाल ने बताया कि डीजीसीए से अनुमति मिलने के बाद हवाई सेवा शुरू करने का फैसला लिया गया है।



