राजस्थान

बाइक सवार तीन लोगों को ट्रेलर ने रौंदा, तीनों की मौत

राजसमंद । राजसमंद के आमेट में ढेलाणा भैरूजी दर्शन को जा रहे परिवार की बाइक को तेज रफ्तार ट्रेलर ने टक्कर मार दी। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर घायल हैं। चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया, पुलिस जांच में जुटी है। राजसमंद जिले के आमेट थाना क्षेत्र में रविवार को दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब परिवार ढेलाणा भैरूजी के दर्शन के लिए बाइक से जा रहा था। रास्ते में चंद्रभागा नदी की आसन पुलिया पर सामने से तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चला रहे आमेट निवासी मुकेश जोशी (40), उनके भांजे लक्ष्यदीप और भतीजे कुलदीप (7) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं मुकेश की बहन मधुबाला जोशी (32) और भांजी चारू उर्फ काव्या गंभीर रूप से घायल हो गईं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को आमेट अस्पताल पहुंचाया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद सड़क पर चीख-पुकार मच गई। ट्रेलर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन हटवाकर करीब एक घंटे बाद यातायात बहाल कराया। एक साथ तीन मौतों की खबर से आमेट शहर में शोक की लहर फैल गई। पुलिस ने शवों को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button