गाजियाबाद

मातृशक्ति संवाद बना सियासी चर्चा का केंद्र

विधायक के कार्यक्रम से महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष की दूरी ने बढ़ाई

भाजपा की अंदरूनी राजनीति की अटकलें
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
लोनी गाजियाबाद : डीएलएफ अंकुर विहार स्थित H4S मैरिज होम में आयोजित “सोधा संवाद मातृशक्ति के साथ” कार्यक्रम राजनीतिक दृष्टि से चर्चा का विषय बन गया है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक  नंदकिशोर गुर्जर ने महिलाओं से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं और मुद्दों को सुना।  महिलाओं की मौजूदगी के बीच कार्यक्रम को भाजपा के महिला संपर्क अभियान के रूप में देखा गया, लेकिन कार्यक्रम के बाद जिस बात ने सबसे अधिक राजनीतिक हलचल पैदा की, वह रही भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष आरती मिश्रा की गैरमौजूदगी।
राजनीतिक हलकों में इस बात को लेकर सवाल उठ रहे हैं कि आखिर महिलाओं से जुड़े कार्यक्रम से महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष को दूर क्यों रखा गया। खास बात यह भी है कि आरती मिश्रा का निवास भी अंकुर विहार क्षेत्र में ही है और वह लगातार महिलाओं के मुद्दों, शिकायतों और सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाती रही हैं। इसके बावजूद न तो कार्यक्रम के मंच पर उनका नाम दिखाई दिया और न ही वह आयोजन में मौजूद रहीं।
भाजपा कार्यकर्ताओं के भीतर इसे लेकर कई तरह की चर्चाएं चल पड़ी हैं। स्थानीय राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह केवल एक संयोग नहीं माना जा सकता। क्योंकि आरती मिश्रा को विधायक नंदकिशोर गुर्जर के करीबी समर्थकों में गिना जाता है। ऐसे में विधायक के कार्यक्रम में उनकी अनुपस्थिति ने संगठन के भीतर चल रही संभावित खींचतान और गुटबाजी की चर्चाओं को और हवा दे दी है।
 इस कारण जिलाध्यक्ष को इस कार्यक्रम की जानकारी न होना राजनीतिक रूप से कई सवाल खड़े करता है। जब इस विषय में आरती मिश्रा से बातचीत की गई तो उन्होंने कार्यक्रम की जानकारी होने से ही इंकार कर दिया। उनका यह बयान अब राजनीतिक गलियारों में नई बहस का कारण बन गया है।
सवाल यह भी उठ रहा है कि क्या संगठन के भीतर महिला नेतृत्व को लेकर कोई असहमति चल रही है, या फिर स्थानीय राजनीति में शक्ति संतुलन को लेकर अंदरखाने रणनीति बनाई जा रही है। , लेकिन भाजपा के अंदर सबकुछ सामान्य नहीं होने की चर्चाएं जरूर तेज हो गई हैं।
फिलहाल अंकुर विहार का यह कार्यक्रम केवल “मातृशक्ति संवाद” तक सीमित नहीं रहा, बल्कि उसने भाजपा की स्थानीय राजनीति में कई अनकहे सवाल भी खड़े कर दिए हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button