बकरीद पर्व शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर प्रशासन ने क्षेत्र में निकाला फ्लैग मार्च

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बोकारो। बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर बेरमो के अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश मछुआ, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रविंद्र कुमार सिंह के संयुक्त नेतृत्व में पुलिस-प्रशासन के द्वारा ललपनिया, महुआटांड़ एवं जगेश्वर बिहार थानाक्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च में गोमिया बीडीओ महादेव महतो, सीओ आफताब आलम, गोमिया सर्किल इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार, जगेश्वर बिहार थानाप्रभारी प्रकाश यादव, ललपनिया थानाप्रभारी जयप्रकाश एक्का, महुआटांड़ थानाप्रभारी कृष्ण कुमार कुशवाहा, रहावन ओपी प्रभारी पिंटू महथा मुख्य रूप से मौजूद थे। इस दौरान प्रशासन के द्वारा लोगो से शांतपूर्ण वातावरण में बकरीद पर्व मनाने की अपील की गई। वहीं भीषण गर्मी को देखते हुए जागेश्वर बिहार चौक पर राहगीरों की सुविधा के लिए अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के द्वारा संयुक्त रूप से फीता काट कर पनशाला का उद्घाटन किया गया l इस मौके पर प्रशासन के द्वारा ग्रामीणों के बीच गुड़-चना का भी वितरण किया गया। मौके पर कुंदा पंचायत समिति सदस्य रामचंद्र सिंह, सदर अहसान अंसारी, जाकिर अंसारी, अबरार अंसारी, पचु महतो, सुरेश गिरी, सतपाल महतो सहित अन्य ग्रामीणों के अलावा जगेश्वर विहार थाना के पदाधिकारी सुरेश पाहन, धर्मेंद्र सिंह सरदार, विशाल कुमार ,फिलिप सोरेन, चौकीदार मुशर्रफ अंसारी आदि उपस्थित थे l



