
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। रोटरी भवन निकट बीकानेर होटल में मंगलवार को लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पवन वर्मा ने फरीदपुर बरेली से लोक जनशक्ति पार्टी से राजा सेठ को विधायक प्रत्याशी लगभग तय कर दिया है।ज्ञात रहे विधानसभा फरीदपुर के प्रबल दावेदार राजा सेठ को लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास मे प्रदेश सचिव नियुक्त किया है ।विधानसभा फरीदपुर के लिए गठबंधन में राष्ट्रीय नेतृत्व एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने सीट मांगने का भी आश्वासन दिया है। प्रदेश अध्यक्ष व जिला अध्यक्ष लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के नेतृत्व मे राजा सेठ के साथ बड़ी संख्या में विधानसभा फरीदपुर क्षेत्र के साथ बरेली की विधानसभा बिथरी चैनपुर, विधानसभा आंवला, विधानसभा कैंट, विधानसभा शहर, विधानसभा नवाबगंज, विधानसभा मीरगंज, व जिला के सक्रिय राजनीतिक व्यक्तियों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई । उसके साथ बरेली मंडल के रामपुर, पीलीभीत, शाहजहांपुर, बदायूं तक के लोगों को राजा सेठ बड़ी तादात मे पार्टी मे लेकर शामिल हो हुए हैं।
कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश अध्यक्ष पवन वर्मा एवं प्रधान महासचिव राजीव गोयल, जिला अध्यक्ष बरेली कृष्ण मुरारी कौशल, जिला संगठन मंत्री देवदास प्रजापति सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी , कार्यकर्ता मौजूद रहे ।




