भरत पुर

पंचतत्व में विलीन हुए शहीद हवलदार मानसिंह गुर्जर 

सैन्य सम्मान के साथ हुई अंत्योष्टि 

6 बर्षीय पुत्र तनिष्क ने दी मुखाग्नि 
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
भुसावर : भरतपुर जिले की वैर- भुसावर विधान सभा के अन्तर्गत आने वाले ग्राम करावली निवासी एवं जोधपुर में तैनात भारतीय सेना के जांबाज जवान हवलदार मानसिंह गुर्जर की पार्थिव देह उनके गांव करावली पहुंची तो पूरा क्षेत्र गमगीन हो गया। ज्ञात हो कि शहीद हवलदार मानसिंह गुर्जर 224 सेना आधार आयुध भण्डार (सेना आयुध कोर) में तैनात थे और 24 मई 2026 को सड़क हादसे में गम्भीर रुप से घायल हो गए थे। और अपने कर्तव्य पथ पर चलते हुए वीरगती को प्राप्त हुए। जहां मंगलवार को उनके पैतृक गांव करावली में उन्हें पूरे राजकीय सम्मान के साथ अन्तिम विदाई दी। इस दौरान उनके अन्तिम संस्कार में उनके पुत्र तनिष्क ने मुखाग्नि दी तो उपस्थित हजारों लोगों की आंखें नम हो गई और पूरा वातावरण भारत माता के जयकारों के साथ मानसिंह गुर्जर अमर रहे के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। दिवंगत जवान मानसिंह गुर्जर के अन्तिम दर्शनों के लिए हिण्डौन विधायक अनीता जाटव, वैर तहसीलदार अरुण कुमार, भुसावर थानाधिकारी रामदयाल मीणा, केशव कमांडो, भूरा भगत दीवान, सेवानिवृत जिला सैनिक अधिकारी कर्नल अनिल चौहान,बीएम पाण्डेय व उनकी टीम, दिलीप सैनी, जगदीश गुर्जर, सरपंच मुकेश शूपा आदि सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक और हजारों की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे जिन्हौनें शहीद मानसिंह गुर्जर के पार्थिव देह पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्वाजंलि देते हुए उन्हें अन्तिम विदाई दी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button