अमरोहा

संयुक्त टीम की छापेमारी में भ्रूण लिंग जांच का खुलासा

दस पर नामजद 

 नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
 अमरोहा के हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव चक्की मढैया में अवैध भ्रूण लिंग जांच किए जाने के मामले में स्वास्थ्य विभाग और पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। हरियाणा और अमरोहा स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम द्वारा की गई छापेमारी के बाद पुलिस ने दस लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
बताया जा रहा है कि गंगा तटबंध के पास स्थित एक मकान में पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन के जरिए गैरकानूनी रूप से भ्रूण लिंग जांच की जा रही थी। सूचना मिलने पर बुधवार को संयुक्त टीम ने स्थानीय प्रशासन के सहयोग से मौके पर छापा मारा। कार्रवाई के दौरान तीन महिलाओं को जांच कराते हुए पकड़ा गया, जबकि हरियाणा निवासी एक व्यक्ति को दलाली करने के आरोप में हिरासत में लिया गया।
छापेमारी के दौरान टीम ने मौके से करीब 1.33 लाख रुपये की नकदी भी बरामद की। इसके बाद सभी आरोपियों को पूछताछ के लिए कोतवाली लाया गया।
सीएचसी प्रभारी डॉ. धुर्वेद्र सिंह की ओर से दी गई तहरीर पर पुलिस ने विपिन कुमार, देवेंद्र, अमर सिंह, सुधा सहित कुल दस लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि मामले की जांच जारी है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button