अमरोहा
ईद-मिलाद-उन-नबी पर राजेंद्र सिंह खड़गवंशी ने दी मुबारकबाद

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा हसनपुर। नगर हसनपुर के मोहल्ला लालबाग में ईद-मिलाद-उन-नबी के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख गंगेश्वरी राजेंद्र सिंह खड़गवंशी ने शामिल होकर नगरवासियों को दिली मुबारकबाद दी। इस दौरान उन्होंने मोहल्ला लालबाग सहित नगर के सम्मानित नागरिकों, बुजुर्गों और युवाओं से आत्मीय मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना।
राजेंद्र सिंह खड़गवंशी ने कहा कि ईद-मिलाद-उन-नबी पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के प्रेम, शांति, इंसानियत, भाईचारे और आपसी सद्भाव के संदेश को जीवन में अपनाने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि हसनपुर क्षेत्र में सभी वर्गों के बीच आपसी विश्वास, सम्मान और भाईचारा कायम रखना उनकी प्राथमिकता है।
उन्होंने कहा कि जनता के सुख-दुःख में साथ खड़ा रहना और क्षेत्रवासियों की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयास करना उनका दायित्व है। अंत में उन्होंने सभी नगरवासियों को ईद-मिलाद-उन-नबी की शुभकामनाएं देते हुए क्षेत्र में अमन, शांति, खुशहाली और भाईचारे की कामना की।




