उत्तराखंडराष्ट्रीय

चार धाम पहुंचने से पहले जाम ले रहा श्रद्धालुओं का इम्तिहान

तीन दिन के सफर में लग रहे दस दिन

कर्णप्रयाग (चमोली) चारधाम यात्रा मार्ग पर बार-बार जाम लगने से यात्रियों के साथ स्थानीय का भी शेड्यूल बिगड़ रहा है। यात्रियों का कहना है कि तीन दिन के सफर में दस दिन लग रहे हैं।
चारधाम यात्रा चरम पर है लेकिन यात्रा मार्ग पर कई जगह संकरी सड़कें और रास्ता ठीक नहीं होने के कारण बार-बार जाम लग रहा है। ऐसे में वाहन रेंगते हुए आगे बढ़ रहे हैं। चारधाम यात्रियों के साथ ही स्थानीय लोगों का भी यात्रा का शेड्यूल गड़बड़ा रहा है। लोगों के तीन दिन के सफर में दस दिन लग रहे हैं।
यात्रा पर पटना से आए अमित कुमार ने बताया कि कदम-कदम पर जाम लग रहा है। तीन दिन के सफर में दस दिन लग गए हैं। पार्किंग की उचित व्यवस्था न होने से सड़क किनारे वाहन खड़े किए गए हैं जिससे कई बार जाम की स्थिति बन रही है। वहीं धनंजय कुमार ने बताया कि लगा था एक सप्ताह में यात्रा आसानी से पूरी हो जाएगी लेकिन अभी तक 12 दिन हो चुके है और घर पहुंचते-पहुंचते 15 दिन बीत जाएंगे।
एनएच के अधिकारियों को दिक्कतें दूर करने के लिए निर्देशित-चालक अक्षय चावला बताते हैं कि बदरीनाथ और केदारनाथ दर्शन के लिए सवारियों को लेकर आए थे लेकिन एक घंटे का रास्ता तय करने में ही दोगुना समय लग जा रहा है। वहीं एसडीएम अलकेश नौडियाल ने कहा कि प्रशासन पूरी तरह चारधाम यात्रियों की मदद कर रहा है। एनएच के अधिकारियों को दिक्कतें दूर करने के लिए निर्देशित किया गया है।
श्रीनगर, धारीदेवी, फरासू और सिरोहबगड़ में वाहनों की आवाजाही धीमी है। यहां वाहन रेंगते हुए आगे बढ़ रे हैं। रुद्रप्रयाग के बाद कमेड़ा-टू में नदी किनारे सुरक्षा कार्य के कारण सड़क सिंगल लेन की हो गई है। सुबह और रात में दोनों ओर से वाहनों के आने पर जाम लग रहा है। दिन में ड्यूटी कर्मी एक-एक कर वाहनों को रवाना कर रहे हैं। ऐसे में यहां वाहनों की कतारें लग रही हैं। कर्णप्रयाग में सड़क चौड़ीकरण न होने से भी वाहन रेंगते हुए चल रहे हैं।
पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने बदरीनाथ धाम में यातायात व सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि यात्रा में बढ़ती भीड़ के कारण व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में स्थानीय लोगों के साथ समन्वय बनाए रखना अत्यंत महत्वपूर्ण है। बदरीनाथ धाम में लगातार श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती जा रही है। हर दिन हजारों श्रद्धालु धाम में दर्शनों के लिए पहुंच रहे हैं। ऐसे में भीड़ नियंत्रण, यातायात प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखना पुलिस प्रशासन के लिए चुनौती बना हुआ है। इसी के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने बदरीनाथ धाम जाकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
उन्होंने पंडा पंचायत के पदाधिकारियों व प्रमुख संतों से व्यवस्था बनाने को लेकर चर्चा की। सभी ने यात्रा प्रबंधन में पुलिस को हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि व्यवस्थाओं को सुचारु रखने के लिए स्थानीय हितधारकों, पंडा पंचायत और संत समाज का समन्वय अत्यंत महत्वपूर्ण है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button