शामली

ईदगाहों में गूंजी तकबीरें, इबादत के बाद शुरू हुआ कुर्बानी का सिलसिला ईद उल अजहा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
चौसाना। कुर्बानी के जज्बे के साथ ईद उल अजहा पर गुरूवार को अल्लाह की बारगाह में लाखों सिर सजदे में झुकें। चौसाना क्षेत्र में गुरूवार सुबह बकरा ईद की नमाज़ शांति और सौहार्द के साथ अदा की गई। ऊन तिराहे स्थित जिजौला की ईदगाह पर सुबह साढे सात बजे और चौसाना की ईदगाह में आठ बजे बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नमाज़ अदा की। प्रशासन और पुलिस की मुस्तैदी के चलते कहीं कोई विवाद या अव्यवस्था की स्थिति नहीं बनी चौसाना,नयाकुंडा,भडी,मुस्तफाबाद,बल्लामाजरा,बसी सहित अन्य गावों के लोग शामिल रहे।
ईदगाह के आसपास सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए थे। चौसाना ईदगाह में नमाज़ के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। ईद उल अज्हा के पर्व पर मुस्लिम समाज के लोग बड़ी संख्या में ईदगाहों में पहुंचे और अकीदत के साथ नमाज अदा की। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईदउल अजहा की मुबारकबाद दी और भाईचारे का संदेश दिया। बच्चों और युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला, वहीं बुजुर्गों ने भी एक-दूसरे से मिलकर खुशियां साझा कीं। पूरे क्षेत्र में त्योहार शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया गया।नमाज़ में मुल्क में अमन व शांति के लिए प्रार्थना की गई। चौकी प्रभारी ने बताया कि सार्वजनिक मार्गों पर नमाज़ पढ़ना अनुचित है और इससे यातायात में बाधा आती है कुछ लोग सड़क पर नवाज पढ़ने के लिए बैठे थे सुचना मिलते ही उनको उठवा दिया गया ।
अलग अलग ईदगाहो पर धर्मगुरूओ ने कराई नमाज
चौसाना। कस्बे की ईदगाह में नमाज काजी आफताब द्वारा अदा कराई गई। इसके अलावा जिजोला ईदगाह में मौलाना सिराज तथा मौलाना अतर हसन वे मुफ्ती मोहम्मद फाजिल कासमी ने भी धार्मिक कार्यक्रमों में सहभागिता निभाई और लोगों को भाईचारे एवं सद्भाव का संदेश दिया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button