ललितपुर

जनगणना-2027 के उत्कृष्ट कार्य पर 13 प्रगणक सम्मानित

अधिशासी अधिकारी दिनेश विश्वकर्मा ने फूलमाला पहनाकर बढ़ाया टीम का उत्साह

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण में उत्कृष्ट कार्य करने वाले नगर पालिका परिषद के 13 प्रगणकों एवं सुपर वाइजरों को शुक्रवार को सम्मानित किया गया। सुपर मार्केट स्थित आईसीसीसी जनगणना कार्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में चार्ज अधिकारी एवं अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार विश्वकर्मा ने सभी कर्मियों को फूलमाला पहनाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। अधिशासी अधिकारी दिनेश विश्वकर्मा ने कहा कि भीषण गर्मी के बावजूद घर-घर जाकर जनगणना कार्य को गति देना अत्यंत सराहनीय एवं जिम्मेदारीपूर्ण कार्य है। उन्होंने सभी प्रगणकों और सुपर वाइजरों की मेहनत, लगन और कर्तव्यनिष्ठा की प्रशंसा करते हुए कहा कि लगातार फील्ड मॉनिटरिंग के चलते जनगणना कार्य में तेजी आई है और निर्धारित समय में कार्य पूर्ण कराने के लिए टीम पूरी सक्रियता से कार्य कर रही है। सम्मानित होने वाले प्रगणकों में ब्लॉक संख्या-186 के चन्द्रमोहन चौबे, ब्लॉक-246 के प्रवीण सोनी, ब्लॉक-01 के भगवान सिंह, ब्लॉक-02 के वीरेन्द्र, ब्लॉक-81 के चन्द्रविनोद मिश्रा, ब्लॉक-302 के आदेश, ब्लॉक-134 की प्रियंका सक्सैना, ब्लॉक-235 के दिनेश कुमार विश्वकर्मा, ब्लॉक-129 के मनोहरलाल नामदेव, ब्लॉक-126 की साधना पटैरिया, ब्लॉक-127 की मीना जैन, ब्लॉक-289 की स्मृति सिंह तथा ब्लॉक-145 के दीपेन्द्र कुमार शामिल रहे। इसके अलावा सुपर वाइजर अनिल पटैरिया, शक्ति सिंह अहिरवार एवं मनोज कुमार को भी सम्मानित किया गया। चार्ज अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि जनगणना-2027 के प्रथम चरण में भवन गणना का कार्य कराया जा रहा है। नगर क्षेत्र को कुल 311 ब्लॉकों में विभाजित किया गया है, जहां प्रत्येक ब्लॉक में एक प्रगणक एवं उनकी निगरानी के लिए सुपर वाइजर तैनात किए गए हैं। अब तक 13 ब्लॉकों का कार्य पूर्ण हो चुका है, जबकि शेष 298 ब्लॉकों में कार्य तेजी से जारी है। उन्होंने बताया कि नियमित निरीक्षण एवं मॉनिटरिंग के माध्यम से शेष कार्य भी शीघ्र पूरा कराया जाएगा। कार्यक्रम में जनगणना लिपिक हबीब खान, अमित पाराशर, फील्ड ट्रेनर शक्ति सिंह अहिरवार, अंकित तिवारी, आशीष मालवीय, अभिषेक सिंह, देवकी कुशवाहा सहित नगर पालिका परिषद के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button