शामली
कांधला में पुलिस अधीक्षक ने किया पैदल गश्त
बाजारों और संवेदनशील क्षेत्रों की सुरक्षा व्यवस्था जांची
नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
कांधला। पुलिस अधीक्षक शामली श्री एन.पी. सिंह ने थाना कांधला पुलिस बल के साथ कस्बा कांधला में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
गश्त के दौरान बाजारों, मुख्य मार्गों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग की गई। पुलिस अधीक्षक ने व्यापारियों और स्थानीय नागरिकों से संवाद कर शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की।
उन्होंने थाना पुलिस को सतर्कता बनाए रखते हुए प्रभावी गश्त जारी रखने के निर्देश दिए।

