गोड्डा
लोक अदालत में 28 मामले का निष्पादन, 388300 राशि का समझौता

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से व्यवहार न्यायालय परिसर में डालसा के अध्यक्ष सह प्रधान जिला जज रमेश कुमार की अध्यक्षता में लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस दौरान उभय पक्षों के बीच 28 मामले के निष्पादन किया गया। वहीं, इससे संबंधित 3,88,300 रूपये का समझौता कराया गया। निष्पादित मामले में क्रिमिनल कंपाउंडेबल से संबंधित 14 मामले का निपटारा किया गया। जहां 3,00000 रूपये का समझौता हुआ। बिजली विवाद से संबंधित 02 मामले में 12000 रूपये का समझौता कराया गया। एक्साइज वाद से संबंधित 11 मामले में 76300 की वसूली की गई। जबकि मेट्रीमोनियल से संबंधित एक मामले का निपटारा हुआ। लोक अदालत का संचालन कर रहे डालसा सचिव दीपक कुमार ने बताया कि मामले के त्वरित निष्पादन को लेकर पांच न्यायिक बेंच का गठन किया गया था। इसमें प्रथम न्यायिक बेंच के तहत पारिवारिक वाद, मेट्रीमोनियल वाद एवं सीआरपीसी की धारा 125 से संबंधित मामले की सुनवाई हुई। इस बेंच पर परिवार न्यायालय के प्रधान जज अनिल कुमार पांडेय एवं एलएडीसी चीफ संजय कुमार सहाय सुनवाई कर रहे थे। दूसरे न्यायिक बेंच पर एमएसीसी वाद, सिविल अपील, क्रिमिनल अपील, भूमि अधिग्रहण, राजस्व के मामले, श्रम वाद एवं अन्य ट्रिव्यूनल व बिजली मामले की सुनवाई की गई। इसकी सुनवाई जिला जज प्रथम कुमार पवन एवं डिप्टी एलएडीसी रीतेश कुमार सिंह ने किया। तीसरे न्यायिक बेंच पर पर बिजली से संबंधित मामले का निष्पादन हुआ। इस बेंच पर जिला जज द्वितीय निरूपम कुमार व डिप्टी एलएडीसी अजीत कुमार सुनवाई कर रहे थे। चौथे न्यायिक बेंच पर सीजेएम, एसीजेएम, सबजज तृतीय, सबजज पंचम एवं एसडीजेएम कोर्ट के मामले की सुनवाई हो रही थी। इस न्यायिक बेंच पर सबजज तृतीय रेमी प्रफुल्ल बा एवं एलएडीसी राहुल कुमार सुनवाई कर रहे थे। पांचवीं न्यायिक बेंच पर प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी मुक्ति भगत, राज कल्याण, सतीश कुमार मुंडा, अमित बंसल, खालिद रसीद अली अहमद के न्यायालय के मामले एवं सभी प्री लिटिगेशन के मामले की सुनवाई हुई। इसकी सुनवाई प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी सतीश कुमार मुंडा एवं एलएडीसी आयूष राज कर रहे थे।



