खैरथल

पेपर लीक ,भ्रष्टाचार, महंगाई, बेरोजगारी को लेकर कांग्रेस का पैदल मार्च 

विधायक खैरिया ने नेतृत्व मे राज्यपाल के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल–तिजारा । ब्लॉक कांग्रेस कमेटी किशनगढ़बास ने देश और प्रदेश में बढ़ती महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी एवं पेपर लीक जैसी घटनाओं के विरोध विधायक दीपचंद खेरिया के नेतृत्व में में राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर आमजन से जुड़े मुद्दों पर ध्यान आकर्षित किया। ज्ञापन में केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों को जनविरोधी बताते हुए आम जनता को राहत देने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की गई।
विधायक निजी सहायक सुनील कान्त गोल्डी ने बताया कि ज्ञापन में कहा गया कि रसोई गैस (एलपीजी), पेट्रोल और डीजल के दामों में लगातार वृद्धि होने से गरीब और मध्यम वर्ग का जीवन प्रभावित हो रहा है। महंगाई के कारण आम आदमी के लिए दैनिक जरूरतों को पूरा करना मुश्किल होता जा रहा है।
कांग्रेस ने सरकारी कार्यालयों और विभागों में व्याप्त भ्रष्टाचार पर भी चिंता जताई। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि आम नागरिकों को छोटे-छोटे कार्यों के लिए भी रिश्वत और अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, जिससे जनता का शोषण हो रहा है।
युवाओं की बढ़ती बेरोजगारी का मुद्दा उठाते हुए कांग्रेस ने कहा कि रोजगार के पर्याप्त अवसर नहीं मिलने से युवाओं का भविष्य संकट में है। सरकार को रोजगार सृजन के लिए प्रभावी कदम उठाने चाहिए ताकि युवाओं को सुरक्षित भविष्य मिल सके।
ज्ञापन में नीट सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक मामलों पर भी कड़ी आपत्ति जताई गई। कांग्रेस ने कहा कि ऐसी घटनाएं लाखों विद्यार्थियों की मेहनत और भविष्य के साथ खिलवाड़ हैं। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर पेपर लीक रोकने के लिए कठोर कानून बनाए जाने की मांग की गई।
इसके अलावा राज्य में पंचायत एवं स्थानीय निकाय चुनाव समय पर नहीं होने को लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए चिंताजनक बताते हुए शीघ्र चुनाव कराने की मांग भी रखी गई।
कांग्रेस नेताओं ने राज्यपाल से आवश्यक वस्तुओं के दाम नियंत्रित करने, भ्रष्टाचार पर प्रभावी अंकुश लगाने, बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने तथा प्रतियोगी परीक्षाओं की निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया। उन्होंने उम्मीद जताई कि जनहित से जुड़े इन गंभीर मुद्दों पर सरकार शीघ्र सकारात्मक कदम उठाएगी।
इस मौके पर विधानसभा समन्वयक देव कसाना, प्रदेश महासचिव अजीत यादव, प्रधान बीपी सुमन, खैरथल-तिजारा महिला जिला अध्यक्ष विनोद कुमारी सांगवान, पीसीसी गिरीश डाटा, ब्लॉक अध्यक्ष किशनगढ़बास सन्दीप पाटिल, ब्लॉक अध्यक्ष कोटकासिम राम प्रसाद गुर्जर, पूर्व प्रधान रोहिताश चौधरी, शहर अध्यक्ष संस्कार अग्रवाल, कोटकासिम शहर अध्यक्ष चंदू सैनी, नेता प्रतिपक्ष नगरपालिका किशनगढ़बास उमेश यादव, नेता प्रतिपक्ष नगर परिषद विक्की चौधरी, धीरूभाई,सूरत खैरिया,जयप्रकाश हेडाऊ, रामचन्द्र कामरेड, मातादीन, नवीन खैरिया, मनोज बुराड़िया, सुनील सांवरिया, नितिन यादव,राहुल खैरिया,
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button