बाराबंकी

जिला बाराबंकी में जोरदार स्वागत

जिला बार एसोसिएशन की ऐतिहासिक जीत पर खुशी की लहर

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 

बाराबंकी। जिला बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज होने के बाद जिले में खुशी का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर विजयी पदाधिकारियों का अधिवक्ताओं एवं पत्रकारों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया।
बताया गया कि वरिष्ठ अधिवक्ता रामन लाल द्विवेदी एवं महामंत्री प्रदीप कुमार श्रीवास्तव का वकीलों और पत्रकारों ने फूल-मालाओं के साथ भव्य स्वागत कर खुशी जाहिर की। समर्थकों ने इसे जिला बार एसोसिएशन के लिए ऐतिहासिक जीत बताते हुए विजयी टीम को शुभकामनाएं दीं।
इस मौके पर एडवोकेट जब्बार अहमद उर्फ जव्वाद  , एडवोकेट  राम विशाल, अनिल भट्ट, विकास यादव, अब्दुल कवी, वरुणेश द्विवेदी सहित कई अधिवक्ता मौजूद रहे। वहीं पत्रकार विशाल गुप्ता पत्रकार  रहमान अली खान, पत्रकार.शाहिद हुसैन समेत बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं, पत्रकारों और समाजसेवियों ने कार्यक्रम में भाग लेकर विजयी पदाधिकारियों का जोरदार स्वागत किया।
इस दौरान अधिवक्ताओं ने कहा कि नई टीम से बार और अधिवक्ताओं के हित में बेहतर कार्य होने की उम्मीद है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अधिवक्ता, पत्रकार एवं समर्थक मौजूद रहे, जिन्होंने विजयी टीम को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button