कैराना

तितरवाड़ा मारपीट कांड में पुलिस का शिकंजा

चार आरोपी गिरफ्तार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कैराना। थाना क्षेत्र के गांव तितरवाड़ा में हुई मारपीट की घटना में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चार डंडे भी बरामद किए गए हैं। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
पुलिस के अनुसार, रविवार को गांव तितरवाड़ा में फैजान पुत्र मुरसलीन के साथ मारपीट की घटना हुई थी। मामले में बिल्लू उर्फ मुस्तकीम पुत्र रफीक उर्फ फीका निवासी तितरवाड़ा की तहरीर पर अरशद समेत 10 नामजद और एक अज्ञात आरोपी के खिलाफ कैराना कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक एन.पी. सिंह ने आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। इसके बाद थाना कैराना पुलिस ने अभियान चलाकर सोमवार को चार वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अरशद पुत्र युसुफ, सादिक पुत्र ताहिर, कासिम पुत्र उमरदीन और आजम पुत्र अरशद निवासी तितरवाड़ा के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त चार डंडे भी बरामद किए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। वहीं मुकदमे में नामजद अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी दबिश दी जा रही है। कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक गौरव चौहान, उपनिरीक्षक पवन कुमार, हेड कांस्टेबल पंकज, कांस्टेबल कपिल पोसवाल और कांस्टेबल पवनीश शामिल रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button