शामली

अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, 18 पव्वे देशी शराब सहित आरोपी गिरफ्तार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

शामली। अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली शामली पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 18 पव्वे अवैध देशी शराब बरामद की है।

पुलिस अधीक्षक एन.पी. सिंह के आदेश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में थाना कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी सलमान पुत्र सलीम निवासी मोहल्ला पंसारियान, थाना कोतवाली शामली को गिरफ्तार किया।

तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 18 पव्वे अवैध देशी शराब बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक मुकेश दिनकर, हेड कांस्टेबल कंवरपाल तथा हेड कांस्टेबल राहुल कुमार शामिल रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button