ललितपुर

महावीर नगर नामकरण पर जैन समाज ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

दिगम्बर जैन समाज पंचायत समिति ने जिलाधिकारी के माध्यम से भेजा धन्यवाद पत्र

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा कुशीनगर ऐतिहासिक स्थल फाजिलनगर (पावापुर/पवननगर) का नाम बदलकर महावीर नगर किए जाने के निर्णय का जैन समाज ने जोरदार स्वागत किया है। इस संबंध में श्रीदिगम्बर जैन समाज पंचायत समिति (रजि.) के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री के नाम एक आभार पत्र डीएम के माध्यम से प्रेषित किया। समिति पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से जारी पत्र में मुख्यमंत्री के इस निर्णय को ऐतिहासिक बताते हुए कहा गया कि 2 जून 2026 को प्रदेश सरकार द्वारा फाजिलनगर को उसका वास्तविक ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्व वाला नाम महावीर नगर प्रदान किया जाना जैन समाज के लिए गर्व और सम्मान का विषय है। इस निर्णय से देशभर के जैन समाज में हर्ष और उत्साह का वातावरण है। आभार पत्र में उल्लेख किया गया कि जैन समाज सदैव अहिंसा, सद्भाव और सात्विक जीवन मूल्यों का समर्थक रहा है। सीएम के नेतृत्व में प्रदेश में भारतीय संस्कृति, धार्मिक विरासत और ऐतिहासिक पहचान के संरक्षण एवं संवर्धन का कार्य प्रभावी रूप से किया जा रहा है। समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि अतीत में जिन धार्मिक स्थलों और सांस्कृतिक धरोहरों की पहचान धूमिल हो गई थी, उन्हें फिर से सम्मान और गौरव दिलाने का कार्य वर्तमान सरकार कर रही है। जैन समाज के प्रतिनिधियों ने विश्वास व्यक्त किया कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश में धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के लिए ऐसे सकारात्मक कदम आगे भी उठाए जाते रहेंगे। इस दौरान पाश्र्वनाथ समिति के अक्षय जैन, आकाश जैन, सनत जैन, सीए सौरभ जैन, दिगंबर जैन अभिनंदनोदय अतिशय तीर्थक्षेत्र क्षेत्रपाल मंदिर के वरिष्ठ प्रबंधक एवं पूर्व वरिष्ठ पार्षद पंकज जैन मोदी, सतीशचन्द्र जैन एड., विजय जैन, कैप्टन राजकुमार जैन, प्रफुल्ल जैन, संजीव जैन, प्रतीक जैन, राकेश जैन, अमित जैन, सजल जैन, राजकुमार जैन, सन्मति जैन, धन्यकुमार जैन एड., पवन जैन सहित प्रबंध समिति सदस्य अशोक जैन, अभिषेक जैन, नरेन्द्र जैन, सुमित जैन तथा दिलीप जैन ने मुख्यमंत्री के इस निर्णय का स्वागत किया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button