जालौन

सौम्या पांडेय ने संभाला एआरटीओ प्रशासन कार्यभार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
उरई (जालौन)। जनपद में एआरटीओ प्रशासन सौम्या पांडेय ने अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने परिवहन विभाग कार्यालय का निरीक्षण किया तथा विभिन्न पटलों का जायजा लेकर कार्यालय की व्यवस्थाओं की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करने, आमजन की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण करने तथा कार्यालयीय कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परिवहन विभाग से संबंधित सेवाओं को सरल, सुगम एवं जनहितकारी बनाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। कार्यभार ग्रहण करने के अवसर पर विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button