डीएम , सीडीओ ने कलेक्ट्रेट परिसर में वृक्षारोपण के साथ प्लास्टिक का उपयोग बंद करने का किया आह्वान….

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
हापुड़ – हापुड के जिला ग्रामोद्योग विभाग के सौजन्य से विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में डीएम कविता मीना एवं मुख्य विकास अधिकारी श्रुति शर्मा के द्वारा वृक्षारोपण कराया गया। इस अवसर पर ग्रामोद्योग विभाग द्वारा प्लास्टिक को पूर्ण रूप से प्रतिबंध करते हुए मिट्टी के बर्तनों को बढ़ावा देने हेतु भी लोगों को जागरूक किया । जिलाधिकारी कविता मीणा द्वारा कलेक्ट्रेट में उपस्थित आम जनमानस से अपील करते हुए कहा कि राष्ट्र की रक्षा के लिए पर्यावरण बहुत ही महत्वपूर्ण योगदान रखता है इसलिए प्रत्येक नागरिक कम से कम एक पौधा अपने आंगन में अवश्य रोपित करें, जिससे आने वाले पीढ़ी को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण मिलता रहे। उन्होंने प्लास्टिक का उपयोग बंद करने तथा माटी के बर्तनों का उपयोग करने के लिए भी लोगों को प्रेरित किया।



