ललितपुर
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस पर हुआ हवन-पूजन, कथा एवं भंडारा
हिंदू युवा वाहिनी कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। हिंदू युवा वाहिनी के संस्थापक एवं उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराज के जन्मदिवस के अवसर पर शुक्रवार को ग्राम चढऱऊ में धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान हवन-पूजन, श्रीसत्यनारायण भगवान की कथा एवं विशाल भंडारे का आयोजन कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं प्रदेश की निरंतर उन्नति की कामना की गई। कार्यक्रम में उपस्थित हिंदू युवा वाहिनी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में हो रहे विकास कार्यों तथा जनकल्याणकारी योजनाओं की सराहना की। वक्ताओं ने कहा कि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने विकास, सुशासन और सुरक्षा के क्षेत्र में नई पहचान बनाई है। इस अवसर पर हिंदू युवा वाहिनी जिला प्रभारी अमित दुबे, जिला संयोजक देवेंद्र पटेल, जिलाध्यक्ष शिवम अग्निहोत्री, अनुज किलेदार, माखन पटेल (प्रधान), जीतू राजा, राज राजा, प्रमोद चढऱऊ, टिंकू पटेल, देवेंद्र सिंह परमार, मदन कुशवाहा, मोनू नेता, आनंद पटेल, मोनू देवलिया, रम्मू महाराज, केहरसिंह, शेर सिंह, सौरभ यादव, सुधीर श्रीवास्तव, राजदीप पटेल, सत्यदेव चुरारिया, अतुल चतुर्वेदी, सूरज राजा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन मौजूद रहे। कार्यक्रम के समापन पर आयोजित भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजकों ने सभी उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए समाज में धार्मिक एवं सांस्कृतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने का संकल्प लिया।



