जालौन

एक पेड़ मां के नाम सीएचसी जालौन में विश्व पर्यावरण दिवस पर हरियाली का संकल्प 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
जालौन (उरई)। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) जालौन में शुक्रवार को एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत भव्य पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अस्पताल परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित किए और उनके संरक्षण का संकल्प लिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए चिकित्सा अधीक्षक डॉ. के.डी. गुप्ता ने कहा कि वर्तमान समय में बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के बीच पौधारोपण अत्यंत आवश्यक हो गया है। उन्होंने कहा कि वृक्ष न केवल पर्यावरण संतुलन बनाए रखते हैं, बल्कि मानव जीवन को स्वस्थ एवं सुरक्षित बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। पौधारोपण अभियान में डॉ. सहन बिहारी गुप्ता, डॉ. विनोद राजपूत, डॉ. योगेश आर्य, राजीव दुबे, डॉ. रंजीत, डॉ. प्रियांशु एवं डॉ. प्रियम यादव सहित अन्य चिकित्सकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी ने आमजन से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी देखभाल करने की अपील की। इस अवसर पर फार्मासिस्ट पी.एन. शर्मा, अवधेश राजपूत, अरविंद राठौर, हाशिम, राहुल, एल.टी. राज नारायण वर्मा, लोकेंद्र पाल एवं जितेंद्र राठौर सहित स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने भी पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी सिक्योरिटी कर्मी अवधेश एवं दीपक ने संभाली। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने संकल्प लिया कि लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल कर उन्हें वृक्ष बनने तक संरक्षित किया जाएगा तथा समाज को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया जाएगा। विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित यह कार्यक्रम हरित विकास, स्वच्छ पर्यावरण और स्वस्थ समाज की दिशा में एक प्रेरणादायी पहल साबित हुआ।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button