जालौन

गौपूजन, गौसेवा और रुद्राभिषेक के साथ धूमधाम से मनाया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मोत्सव

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
जालौन (उरई)। प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस के अवसर पर नगर स्थित श्री गोवर्धन गौशाला, मोहल्ला मुरली मनोहर में हिंदू युवा वाहिनी परिवार द्वारा श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गौपूजन, गौसेवा, मिष्ठान वितरण तथा रुद्राभिषेक जैसे धार्मिक अनुष्ठानों के माध्यम से मुख्यमंत्री के दीर्घायु, स्वस्थ एवं यशस्वी जीवन की कामना की गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ विधि-विधान से गौपूजन के साथ हुआ। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने गौमाता को गुड़ खिलाकर गौसेवा की तथा प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उत्तम स्वास्थ्य की प्रार्थना की। गौसेवा के उपरांत मुख्यमंत्री की प्रतिमा पर तिलक लगाकर जन्मोत्सव मनाया गया और भगवा गुलाल अर्पित करते हुए मिष्ठान वितरण किया गया। इसके पश्चात सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता महंत जी के मंदिर पहुंचे, जहां भगवान शिव के शिवलिंग पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भव्य रुद्राभिषेक संपन्न हुआ। रुद्राभिषेक के दौरान प्रदेश में सुख, शांति, समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की गई। हर-हर महादेव और जय श्रीराम के उद्घोषों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। हिंदू युवा वाहिनी के निवर्तमान जिला अध्यक्ष राजा सिंह सेंगर ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश को विकास, सुशासन और सांस्कृतिक गौरव की नई पहचान दिलाई है। उनके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश निरंतर प्रगति के नए आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने युवाओं के लिए मुख्यमंत्री को प्रेरणास्रोत बताते हुए राष्ट्र एवं धर्म के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की सराहना की। इस अवसर पर बलराम सोनी, मनोज गुप्ता, नगर संयोजक रामजी ताम्रकार, नगर अध्यक्ष अनूप दीक्षित, दिनेश कुशवाहा, गौ रक्षक सुलखान यादव, पंडित आचार्य मनोज बाजपेई, शिवम ताम्रकार, विपिन महाराज सुरजपुरा, मुनि महाराज, दीपेंद्र राठौर, राजा ताम्रकार, मुन्ना शिवहरे, जयंत सक्सेना, अभिनव सिंह, कार्तिक, सत्यम सक्सेना, प्रथम गुप्ता, रूपेश साहू, सुनील तथा पत्रकार अखिलेश सोनी सहित बड़ी संख्या में हिंदू युवा वाहिनी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित सभी लोगों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए उनके नेतृत्व में प्रदेश के निरंतर विकास और समृद्धि के लिए शुभकामनाएं व्यक्त कीं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button