मथुरा

डैपिंयर नगर क्षेत्र में सड़क किनारे गड्ढे हादसों को दे रहे न्योता  

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मथुरा। विकास कार्यों के नाम पर की जा रही सड़कों की खुदाई अब शहरवासियों के लिए मुसीबत का कारण बनती जा रही है। डैपिंयर नगर क्षेत्र में गैस पाइपलाइन बिछाने के लिए सड़क किनारे किए गए गड्ढे कार्य पूरा होने के बाद भी नहीं भरे गए हैं। जिम्मेदारों की लापरवाही के चलते खुले पड़े गड्ढे हादसों को न्योता दे रहे हैं। मछली फाटक से लेकर अहिल्याबाई होल्कर पार्क तक गैस कनेक्शन देने के लिए सड़क के दोनों ओर सड़क की खुदाई की गई थी। पाइपलाइन और कनेक्शन का कार्य पूरा होने के बाद गड्ढों को भरने की औपचारिकता निभा दी गई। यहां वाहनों की आवाजाही के कारण मिट्टी धंसने लगी है और इंटरलॉकिंग टाइल्स भी जमीन में बैठ गई हैं। कई स्थानों पर गड्ढे अब भी खुले पड़े हुए हैं। बाबा डॉग केनल विजय पाल सिंह ने बताया कि एक बार की बारिश में ही भरे गए गड्ढों की मिट्टी बैठने से वह पहले से अधिक गहरे हो गए। टाइल्स धंसने से पैदल चलने वालों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रात के समय रोशनी न होने के कारण कई वाहन चालक इन गड्ढों की चपेट में आकर चोटिल हो चुके हैं। यदि समय रहते गड्ढों को सही तरीके से भरकर सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई तो बरसात के मौसम में स्थिति और गंभीर हो सकती है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button