रामपुर शाहबाद
सड़क हादसे में घायल वृद्ध की उपचार के दौरान मौत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
शाहबाद। कोतवाली क्षेत्र के टांडा गांव के पास शनिवार देर शाम हुए सड़क हादसे में घायल बरेली जनपद के वृद्ध की उपचार के दौरान मौत हो गई।
बरेली के हरदासपुर गांव निवासी प्रेमपाल गुप्ता (63) गांव के ही नरेशपाल सिंह और प्रेम बाबू के साथ बाइक पर सवार होकर ऊंचागांव मढ़ी पर भजन कीर्तन में शामिल होने आए थे, वापस लौटते समय टांडा गांव के पास उनकी बाइक और सामने से आ रही बाइक से भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइक पर सवार प्रेमपाल गुप्ता समेत पांचों लोग बुरी तरह जख्मी हो गए। घायलों को उपचार के लिए शाहबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने घायलों को प्राथमिक उपचार देकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान प्रेमपाल गुप्ता ने दम तोड़ दिया।

