बाराबंकी

जन्मदिन पर पौधा पूजन: आरती और चालीसा पाठ के साथ आयुष का हरियाली संकल्प

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 

बाराबंकी।  जनकल्याण किसान एसोसिएशन द्वारा पर्यावरण संरक्षण को नई दिशा देने वाली अनूठी पहल रविवार को विकासखंड देवा के ग्राम मचौटी में देखने को मिली। ग्राम निवासी मनोज कुमार खलीफा के पुत्र आयुष यादव के जन्मदिन पर परिवार ने आम के पौधे की विधिवत पूजा-अर्चना कर उसे जीवन भर संजोने का संकल्प लिया।
जनकल्याण किसान एसोसिएशन के चेयरमैन धर्म कुमार यादव ने पूजा कराई। पौधे की विधिवत पूजा के बाद सहजराम गायक ने धर्म कुमार यादव द्वारा रचित ‘पर्यावरण चालीसा’ का सस्वर पाठ किया तथा पर्यावरण आरती उतारी। पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। इसके पश्चात आयुष यादव, परिजनों व ग्रामीणों के साथ मिलकर उस पूजित आम के पौधे को उनके दरवाजे के सामने विधि-विधान से रोपित किया गया। धर्म कुमार यादव ने कहा कि जन्मदिन, शादी, मुंडन जैसे शुभ अवसरों पर पौधा लगाकर उसकी पूजा करना ही सच्ची खुशी है। यही पौधा बड़ा होकर समाज को छाया, फल और शुद्ध हवा देगा। उन्होंने परिवार की इस अनुकरणीय पहल की सराहना करते हुए इसे  जनकल्याण किसान एसोसिएशन की जीवन रक्षार्थ एक पौधारोपण अभियान की सच्ची भावना बताया।
ग्रामीणों ने भी इस परंपरा को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में गुलजारा देवी, शिवबरन सिंह,मनोज कुमार खलीफा,मुलायम सिंह,विमलेश यादव,लवकुश यादव,अमरेश यादव उर्फ गुडान, बादल सिंह खलीफा,टीकाराम, अखिलेश यादव,सलोनी, आराध्या, अनिका,अथर्व यादव सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button