बरेली
श्री हरि मंदिर बरेली श्री राम कथा का षष्ठम दिवस “हनुमान जी राम नाम के उपासक हैं-बृजेश पाठक

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली : मॉडल टाउन स्थित श्री हरि मंदिर में पुरुषोत्तम मास में आयोजित सप्त दिवसीय राम कथा के छठवें दिन कथा व्यास पंडित बृजेश पाठक ने बताया की हनुमान जी के जीवन में भगवान राम के नाम, रूप ,लीला, धाम ,चारों की पूर्णता है ऐसी पूर्णता किसी और पात्र के जीवन में नहीं दिखाई देती फिर भी हनुमान जी की मुख्य उपासना राम नाम की उपासना है, वे निरंतर राम नाम का जाप करते हैं! वे अपने सारे कार्य राम नाम के बल पर ही संपन्न करते हैं, उन्हें निरंतर अनुभव होता है की जो कुछ भी हो रहा है वह उनका चमत्कार नहीं उनके इष्टदेव प्रभु राम के नाम का चमत्कार है! इसीलिए जब हनुमान जी महाराज लंका से लौट कर आए तब बंदरों ने पूछा हम तो समुद्र का भयंकर रूप देखकर ही घबरा गए थे पर आपने उसको पार भी किया आपको भय नहीं लगा ? हनुमान जी ने कहा मैं तो निरंतर यही सोच रहा था कि मेरे प्रभु राम के नाम के बल पर लोग भवसागर से पार उतर जाते हैं और उनही प्रभु राम ने राम नाम अंकित मुद्रिका मुझे दी है और वह मेरे मुख में है तो मुझे इस साधारण सागर को पार करने में क्या कठिनाई होगी अतः मैं जो समुद्र पार कर गया उसमें मेरा नहीं मेरे प्रभु राम के नाम का चमत्कार है ! ट्रस्ट के महामंत्री रवि छाबड़ा के अनुसार सप्त दिवसीय श्री राम कथा का विश्राम 8 तारीख को होगा !


