दिल्लीराष्ट्रीय

न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में घर में लगी भीषण आग

एक बच्चे की मौत; आठ को निकाला गया सुरक्षित

नई दिल्ली । आग लगने के समय घर में मौजूद परिवार को सुरक्षित निकालने के लिए दमकल कर्मियों ने राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसे में एक बच्चे की मौत हो गई है, जबकि दो लोगों को सुरक्षित बाहर निकालकर नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दिल्ली के न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी इलाके में शुक्रवार दोपहर एक मकान में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। दमकल विभाग को दोपहर 3:40 बजे आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद तुरंत दो फायर टेंडर मौके पर भेजे गए।
एक बच्चे की मौत-आग लगने के समय घर में मौजूद परिवार को सुरक्षित निकालने के लिए दमकल कर्मियों ने राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसे में एक बच्चे की मौत हो गई है, जबकि आठ लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
आठ लोगों का रेस्क्यू-फायर स्टेशन आॅफिसर फूल सिंह मीणा ने बताया कि शाम 3:38 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। आग को पूरी तरह बुझा लिया गया है। मौके पर पहुंचने पर पूरी इमारत धुएं से भरी हुई थी और कई लोग अंदर फंसे हुए थे। दमकल कर्मियों ने सीढ़ी की मदद से चार बच्चों और चार वयस्कों समेत कुल आठ लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। सभी लोग सुरक्षित थे और उन्होंने अस्पताल जाने से इनकार कर दिया।
दो पिल्लों की हुई मौत-मीणा के अनुसार आग ऊपरी ग्राउंड फ्लोर पर लगे एसी यूनिट से शुरू हुई, जिसने घर के अन्य सामान को भी अपनी चपेट में ले लिया। घटना में घर में मौजूद दो पिल्लों की मौके पर ही मौत हो गई। आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है और अब कोई खतरे की स्थिति नहीं है। राहत एवं बचाव अभियान समाप्त कर दिया गया है। आग बुझाने के लिए फायर स्टेशन से कुल चार दमकल वाहन मौके पर भेजे गए थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button