नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
भुसावर : भरतपुर जिले की वैर- भुसावर विधान सभा क्षेत्र के गांव तरग्वां मे 08 जून से 11 जून तक विशाल हरि कीर्तन का आयोजन समस्त ग्रामवासी तरग्वां तहसील भुसावर ( भरतपुर) के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया जा रहा है। विशाल हरि कीर्तन को लेकर समस्त तरग्वां ग्रामवासी तैयारियों में जुट गए हैं और अन्तिम रुप देकर विभिन्न पार्टियों को निमन्त्रण देकर अधिक से अधिक संख्या में श्रेताओं को पधारने को लेकर आमंत्रित करते हुए अपील की जा रही है। वहीं समस्त ग्रामवासियों ने जानकारी देते हुए बताया कि बाबा भीमनाथ की बगीची वीर तेजाजी मन्दिर गांव तरागवां के परिसर में 08 जून सोमवार से 11 जून तक तक विशाल हरि कीर्तन का आयोजन किया जा रहा है। जहां कठूमर, छतरपुर, बारौलीछार, खरैटा, ढिंढोरा, लहचौरा, शेरपुर, तरग्वां, कटरा ( नदवई ), छौकरबाडा कलां, आदि क्षेत्रो से पधारी हुई पार्टियां धार्मिक और पौराणिक कथाओं पर आधारित स्वरचित रचनाएं सुनाकर उपस्थित श्रेताओं को मन्त्र मुग्ध कर भाव विभोर किया जाएगा।



