बालाघाट

सोशल मीडिया पर चल रहे खराब बिरयानी की खबर का कादरी रेस्टारेंट ने किया खंडन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बालाघाट(म0प्र0) : पिछले कुछ  दिनों से बालाघाट में संचालित कादरी रेस्टोरेंट  द्वारा पार्सल में खराब नॉनवेज बिरयानी ग्राहक को देने की खबर चल रही है । जिसे लेकर रेस्टोरेंट के मैनेजर ने सफाई देते हुए खबर का खंडन किया है ।
                कादरी रेस्टोरेंट के मैनेजर मिनेश मानेश्वर ने मीडिया को बताया कि बुधवार की शाम तकरीबन सात बजे उनके पास ग्राहक आए जिनको वह नहीं पहचानता द्वारा नॉनवेज बिरयानी के पार्सल का आर्डर दिया गया । जिसे समय पर डिलिवर कर दिया गया । उसके बाद रात तकरीबन साढ़े ग्यारह बजे वही शख्स पार्सल वापस लेकर आया और बोला कि बिरयानी अच्छी नहीं है । तब मैने दूसरा पार्सल देने बोला तो उसने मना कर दिया और पैसे वापस मांगने लगा जो  मैने दे दिए । मैनेजर का कहना है कि उनके द्वारा उस दिन और भी लोगों को बिरयानी के पार्सल दिए गए थे । किसीं ने कोई शिकायत नहीं की ।
          दरअसल उक्त ग्राहक ने जो बिरयानी वापस लाया था उसमें तरी, रायता सब मिक्स था और डिलेवरी के समय से वापसी के समय में काफी अंतर था । ऐसे में पूरी गलती ग्राहक की है । जबकि हमारे यहां साफ सुथरे तरीके से भोजन बनाया जाता है । कभी किसी ग्राहक ने कोई शिकायत नहीं की है ।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button