गाजियाबाद
गाजियाबाद के अंकुर विहार में युवक ने फांसी लगाकर दी जान
कमरे से बदबू आने पर हुआ घटना का खुलासा
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
लोनी गाजियाबाद : गाजियाबाद के थाना अंकुर विहार क्षेत्र स्थित कच्चा बलराम नगर की गली नंबर-11 में मंगलवार सुबह एक युवक का शव कमरे में फंदे से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी उस समय हुई जब कमरे से तेज बदबू आने पर स्थानीय सभासद योगेंद्र कुमार ने पुलिस को इसकी जानकारी दी
सूचना मिलते ही अंकुर विहार थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के दौरान पता चला कि मृतक की पहचान मोहम्मद शाकिर (22 वर्ष) पुत्र अहमउद्दीन तस्लीम निवासी ग्राम डुमरिया, थाना गोण्डा, झारखंड के रूप में हुई है। युवक किराये के कमरे में रह रहा था।
पुलिस के अनुसार कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था और युवक का शव पंखे से लटका मिला। मौके पर फील्ड यूनिट को जांच के लिए बुलाया गया। सभासद और स्थानीय लोगों की मौजूदगी में दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा गया।
पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है। पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया है

