शामली

जैन एकता महिला मंच का एक वर्ष पूर्ण होने पर भंडारे का आयोजन 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

शामली। जैन एकता महिला मंच शामली द्वारा ज्येष्ठ मास के बड़े मंगल एवं संस्था के स्थापना के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में कढ़ी-चावल के भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन शहर के सिटी बिजली घर के निकट किया गया जहां श्रद्धालुओं और राहगीरों को प्रसाद वितरित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ णमोकार मंत्र के सामूहिक पाठ के साथ हुआ। इसके बाद कन्याओं को भोजन कराकर भंडारे का शुभारंभ किया गया। संस्था की अध्यक्ष डॉ. रितु जैन ने बताया कि संस्था समाज सेवा एवं धार्मिक गतिविधियों के माध्यम से लगातार जनहित के कार्य कर रही है तथा स्थापना दिवस के अवसर पर भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था की मंत्री नीतू जैन, कोषाध्यक्ष रूबी जैन तथा सदस्य साक्षी जैन, मंजू जैन, निशा जैन, प्रियंका जैन, मेघा जैन, सोनम जैन, दीप्ति जैन और नेहा जैन का विशेष सहयोग रहा। संस्था पदाधिकारियों ने सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button