शामली

प्रेम विवाह का दुखद अंत, युवती के परिजनों ने युवक को मारी गोली, दर्दनाक मौत 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
शामली। बाबरी थाना क्षेत्र के गांव खेडी बैरागी निवासी युवक युवती द्वारा किए गए प्रेम विवाह का मंगलवार को बेहद दुखद अंत हो गया। युवती के परिजनों ने सहारनपुर के रामपुर के मनिहारान में पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए गई युवती के प्रेमी पति की गोली मारकर हत्या कर दी। जिससे सहारनपुर से लेकर शामली जनपद तक हडकंप मच गया। युवती के परिजन शामली के मोहल्ला अटल विहार कालोनी में मकान बनाकर रह रहे थे, जबकि मूल रूप से प्रेमी युगल बाबरी थाना क्षेत्र के गांव खेडी बैरागी निवासी है। घटना को लेकर मोहल्ला अटल विहार कालोनी में पूरी तरह से सन्नाटा पसर गया है। वही पुलिस ने इस मामले में युवती के कई लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
बताया जाता है कि थाना बाबरी क्षेत्र के गांव खेडी बैरागी निवासी पडौसी आशंका व शिवकुमार ने लगभग तीन माह पूर्व प्रेम विवाह कर लिया था। जिसको लेकर युवती के परिजनों में भारी रोष व्याप्त था। युवती ने अपने परिजनों से जान का खतरा बताते हुए पिछले कई माह से पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई जा रही थी, लेकिन मंगलवार को प्रेमी युगल की यह आशंका सच साबित हुई। मंगलवार को प्रेमी से पति बना शिवकुमार अपनी पत्नी आशंका को सहारनपुर के थाना रामपुर मनिहान के गौचर इंटर कालेज पुलिस भर्ती परीक्षा का पेपर दिलाने के लिए गया था, जैसे ही युवती परीक्षा देकर अपने पति  शिवकुमार के पास पहुंची तो युवती के परिजनों ने शिवकुमार की सिर में सटाकर गोली मारकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद सहारनपुर से लेकर शामली तक हडकंप मच गया। गांव खेडी बैरागी से लेकर शामली के अटल विहार में तरह तरह की चर्चाऐं व्याप्त हो गई। युवती आकांशा का आरोप है कि उसके पति शिवकुमार की उसके परिजनों ने गोली मारकर हत्या दी है। घटना के बाद शहर के अटल विहार कालोनी स्थित युवती के परिजनों के मकान पर ताला लगा हुआ है और मोहल्ले में सन्नाटा पसरा हुआ है। इस घटना को लेकर आसपास के लोग भी कुछ भी बताने को तैयार नही है। पुलिस ने मामले में युवती की परिवार की दो महिलाओं सहित तीन लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button