उपायुक्त मेघा भारद्वाज का खेल संघों ने किया अभिनंदन
Sports associations felicitated Deputy Commissioner Megha Bhardwaj.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़ जिला ओलंपिक संघ तथा जिला एथलेटिक्स एवं साइकिलिंग संघ की ओर से नवनियुक्त उपायुक्त मेघा भारद्वाज का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। संघ के पदाधिकारियों ने उपायुक्त को पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान खेल संघों के प्रतिनिधियों ने जिले की खेल गतिविधियों और खिलाड़ियों की उपलब्धियों की जानकारी दी। उपायुक्त ने खेलों के विकास और खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने का आश्वासन देते हुए जिले में मिनी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स निर्माण की दिशा में पहल करने की बात कही। साथ ही दुर्गापुर में निर्माणाधीन इंडोर स्टेडियम की प्रगति पर भी चर्चा की गई। कार्यक्रम में अर्धेंदु गांगुली, रणवीर सिंह सहित विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारी उपस्थित थे। उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन और खेल संघों के संयुक्त प्रयास से पाकुड़ को खेल के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने का प्रयास किया जाएगा।



