शामली

जलभराव से परेशान लोगों ने पालिका से लगाई गुहार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कांधला। नगर के मोहल्ला खेल वार्ड नंबर-17 में लंबे समय से बनी जलभराव की समस्या से परेशान स्थानीय लोगों ने नगर पालिका प्रशासन से समाधान की मांग की है। शुक्रवार को मोहल्ले के निवासियों ने पालिका अध्यक्ष व संबंधित अधिकारियों को शिकायती पत्र सौंपकर जल्द से जल्द जल निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की।मोहल्ला खेल निवासी जमील अब्बासी ने बताया कि उनके मोहल्ले में काफी समय से जलभराव की समस्या बनी हुई है, जिसके चलते लोगों को रोजाना भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कई बार शिकायत करने के बावजूद सभासद व पालिका कर्मचारियों द्वारा समस्या की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।जलभराव के कारण मोहल्ले के लोगों को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है, जिससे आने-जाने में दिक्कत हो रही है। साथ ही गंदे पानी में मच्छरों के पनपने और जहरीले जीव-जंतुओं के निकलने का भी खतरा बना हुआ है, जिससे लोगों में भय का माहौल है।मोहल्लेवासियों ने नगर पालिका प्रशासन से जल्द समस्या का स्थायी समाधान कर जल निकासी की उचित व्यवस्था कराने की मांग की है। इस दौरान कई लोग मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button