शामली
अलग-अलग सड़क हादसों में महिला समेत दो घायल
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कांधला। थाना क्षेत्र में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर शुक्रवार को अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में एक महिला समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पुलिस की सहायता से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। थाना क्षेत्र के गांव जसाला बस स्टैंड के निकट एक अज्ञात व्यक्ति सड़क पार कर रहा था, तभी शामली की ओर से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल भेज दिया गया।दूसरी और गांव भारसी के निकट गांव जसाला निवासी संजना पत्नी राधेश्याम बागपत से बाइक पर सवार होकर अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे संजना गंभीर रूप से घायल हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।पुलिस मामले की जांच कर अज्ञात वाहन चालकों की तलाश में जुटी है।