उपासना मरांडी के प्रयास से तेलियापोखर के सड़क टोला में बहाल हुई बिजली, ग्रामीणों में खुशी
Electricity restored in the Sadak Tola of Teliapokhar through the efforts of Upasana Marandi; villagers delighted.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। महेशपुर प्रखंड अंतर्गत तेलियापोखर पंचायत के सड़क टोला में लंबे समय से बाधित विद्युत आपूर्ति झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य उपासना मरांडी के प्रयासों से पुनः बहाल हो गई है। विभाग द्वारा नया विद्युत पोल एवं तार स्थापित किए जाने के बाद ग्रामीणों को राहत मिली है। जानकारी के अनुसार, कुछ दिनों पूर्व एक ट्रक की टक्कर से गांव का विद्युत पोल क्षतिग्रस्त होकर गिर गया था। इसके कारण पूरे सड़क टोला की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई थी और ग्रामीणों को दैनिक कार्यों में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। पंचायत अध्यक्ष साइमन मुर्मू ने बताया कि समस्या के समाधान के लिए ग्रामीणों ने उपासना मरांडी को फोन तथा लिखित आवेदन के माध्यम से मामले की जानकारी दी थी। सूचना मिलते ही उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों से संपर्क कर शीघ्र नया पोल लगाने और विद्युत आपूर्ति बहाल करने की मांग की। उपासना मरांडी की पहल पर विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नया विद्युत पोल एवं तार लगाकर गांव में बिजली आपूर्ति पुनः शुरू कर दी। बिजली बहाल होने से ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों ने उपासना मरांडी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने जनता की समस्या को गंभीरता से लेते हुए उसका त्वरित समाधान कराया। ग्रामीणों ने उनकी जनसेवा की भावना और कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि वे हमेशा क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर रहती हैं। स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी क्षेत्र की जनसमस्याओं के समाधान के लिए इसी प्रकार सक्रिय पहल जारी रहेगी। साथ ही ग्रामीणों ने उपासना मरांडी के उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया।



