शामली

नलों से आया काला दूषित पानी, लोगों में रोष

सभासद ने वायरल किया वीडियो

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कांधला। कस्बे के मोहल्ला खेल के वार्ड नंबर-17 में पिछले दो दिनों से पेयजल आपूर्ति के दौरान नालों से काला और दूषित पानी आने की शिकायत सामने आई है।मोहल्ले के लोगों में नाराजगी है और उन्होंने नगर पालिका प्रशासन से जल्द समस्या के समाधान की मांग की है।सोमवार को वार्ड 17 के लोगों ने बताया कि नगर पालिका की पाइपलाइन से आने वाला पानी काला और बदबूदार है, जिसके कारण लोगों को पीने और घरेलू कार्यों में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दूषित पानी से संक्रामक बीमारियां फैलने की आशंका जताई है। नगर पालिका के वार्ड नंबर-17 के सभासद अफजाल अली ने अपने क्षेत्र में आ रहे दूषित पानी का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किया। वीडियो में नलों से गंदा पानी निकलता दिखाई दे रहा है। सभासद ने आरोप लगाया कि शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है और लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।सभासद ने नगर पालिका अध्यक्ष एवं संबंधित अधिकारियों से तत्काल दूषित जलापूर्ति बंद कर स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वार्ड के लोग विरोध प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होंगे। सभासद ने कहा कि बीते कई वर्षों पूर्व नगर पालिका के द्वारा पाइपलाइन बिछाई गई थी जो पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है जिस कारण दूषित पानी आ रहा है शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। पालिका अध्यक्ष नजमुल इस्लाम का कहना है की शिकायत प्राप्त हुई थी टीम बेजकर जांच कराई गई तो पानी साफ सुथरा मिला है।दोबारा टीम के साथ मौके पर पहुंच कर खुद जांच करेंगे और जल्दी समस्या का समाधान कराया जाएगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button